- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- सीआरएस पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कत, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होना ठप, लोग परेशान
सीआरएस पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कत, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होना ठप, लोग परेशान
लखनऊ: राजधानी के चिकित्सालयों एवं नगर निगम में गुरुवार को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सके। परिवारीजन सुबह से देर शाम तक प्रमाण पत्र पाने के लिए बेहाल रहे। जन्म मृत्यु पंजीकरण का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के सर्वर में खराबी होने से यह समस्या पैदा हुई है। पूरा दिन विभागों के कर्मचारी ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया करने के लिए जद्दोजहद करते रहे। देर शाम को सर्वर सही होने पर पोर्टल चल सका। इस दिक्कत से 500 से अधिक जन्म व मृत्यु प्रमाण का पंजीकरण नहीं हो सका।
तकरीबन एक घंटे तक वह रुकी रहीं, लेकिन पोर्टल न चलने से जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका। कर्मचारियों ने भी खिड़की पर चस्पा कर दिया कि पोर्टल न चलने से जन्म प्रमाण पत्र आज नहीं बन पाएंगे। डफरिन की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि पोर्टल में गड़बड़ी की वजह से प्रमाण पत्र नहीं जारी किए जा सके हैं। बलरामपुर के एमएस डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सके हैं। कर्मचारियों से जानकारी पर पता चला कि सीआरएस पोर्टल में तकनीकी खामी की वजह से प्रमाण पत्र आज नहीं जारी हो सके।
