मुख्यमंत्री आज करेंगे किसान पाठशाला का शुभारंभ, खेत में किसानों से सीधे करेंगे खेती की बात

बाराबंकी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों को नवीन तकनीक, कृषि यन्त्रों, फसलों के पैकेज आफ प्रेक्टिसेज एवं रबी प्रजातियों के बारे में अवगत कराने के लिए वर्तमान रबी मौसम की किसान पाठशाला का शुभारम्भ आज पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के गांव दौलतपुर के खेत से करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां किसानों के साथ खेत पर खेती की बात करेंगे। गुरुवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े - Barabanki News: SIR पर विपक्ष पर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, सपा को बताया “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी”

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे इस पाठशाला के आयोजन में प्रतिभाग कर पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के द्वारा किए जा रहे नवोन्मेषी कृषि कार्यों जैसे तिलहनी फसलों की खेती एवं उसके साथ मधुमक्खी पालन, बागवानी फसलों (केला, अगेती आलू, रबी मक्का, टमाटर, फूलों की खेती) आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। किसान पाठशाला में प्रतिभाग कर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, खेती की नई तकनीक, नवीन प्रजाति, पशुपालन, बागवानी, रेशम पालन एवं मधुमक्खी पालन की जानकारी प्राप्त कर कृषि उत्पादन एवं आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।

Untitled

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलिपैड पर उतरेगा। जहां प्रशासनिक और स्थानीय प्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। 11:02 बजे मुख्यमंत्री सीधे पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्म पहुंचेगें और उन्नत खेती के मॉडल का अवलोकन करेंगे। 11:10 बजे मुख्यमंत्री प्रदेशभर के आए प्रगतिशील किसानों से भेंट करेंगे। इसके बाद कृषि संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। यहीं पर मुख्यमंत्री ने किसान पाठशाला का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। 11:18 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम मंच पर पहुंचेगे। 11:20 बजे पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा स्वागत उद्बोधन देंगे।

11:23 बजे इफको चेयरमैन दिलीप संचाड़ी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तकनीकी व आधुनिक कृषि के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। 11:26 बजे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का संबोधन होगा। 11:30 बजे राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों पर आधारित लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 11:32 बजे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा और लाभार्थी किसानों को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। 11:35 बजे मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा। उद्बोधन के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से वापस प्रस्थान करेंगे। 

सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम

कल बाराबंकी में सीएम के आगमन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए बाहर से पुलिस बल भी मंगाया गया है। एक दिन पूर्व ही टीम ने मौके का जायजा लेकर सुरक्षा के इंतजाम की पड़ताल की वहीं सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।

आयोजनस्थल पर कड़ा पहरा तो रहेगा ही साथ ही सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में मंच छोड़कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 एएसपी, 14 सीओ, 75 इंस्पेक्टर, 250 एसआई तैनात रहेंगे। वहीं चार कंपनी पीएसी सुरक्षा इंतजाम संभालेगी। आयोजन स्थल को जोन व सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : सीएमओ कार्यालय की लापरवाही से जेम पोर्टल बंद, खरीद प्रक्रिया ठप, कई उपकरणों की खरीद अटकी लखनऊ : सीएमओ कार्यालय की लापरवाही से जेम पोर्टल बंद, खरीद प्रक्रिया ठप, कई उपकरणों की खरीद अटकी
लखनऊ : सीएमओ ऑफिस की लापरवाही का खामियाज़ा अब स्वास्थ्य विभाग को भुगतना पड़ रहा है। जेम पोर्टल पिछले चार...
लखनऊ : चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा, राहगीरों ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल, लगे सात टांके
अमेठी : साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के खाते से उड़ाए 20 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ : विधानसभा और लोकसभा में कम मतदान करने वाले शहरी मतदाता अब एसआईआर फॉर्म भरने में भी पीछे, 9 लाख नाम कटने की आशंका
Bareilly : सरकारी स्कूलों में बच्चों की ड्रॉपआउट दर शून्य करने की तैयारी, विशेष निगरानी योजना लागू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.