भाजपा प्रवक्ता से बदसलूकी मामले में उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी से बदसलूकी के मामले में उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस संबंध में प्रवक्ता ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थी।इसके बाद मामले को गंभीरता पूर्वक से लिया गया। डीजीपी के संज्ञान में मामला आने पर यह कार्रवाई की गई।

22 जून को परिवार के साथ लौट रहे थे घर

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस मामले में डीसीसी यातायात को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह भाजपा प्रवक्ता हैं। 22 जून को वह श्रीनगर से परिवार के साथ वापस लखनऊ लौटे हैं। शाम करीब साढ़े छह बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट से कार में बैठकर घर जा रहे थे। एयरपोर्ट के पास उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी वाहनों के हूटरों को चेक कर रहे थे। इसी दौरान उपनिरीक्षक ने भाजपा प्रवक्ता की वाहन को रोककर चेकिंग शुरू की।

यह भी पढ़े - 15 गोलियां लगने के बावजूद दुश्मनों पर फेंका ग्रेनेड, उड़ाए चिथड़े: जानिए कारगिल के हीरो योगेंद्र सिंह यादव की वीरता की कहानी

परिचय देते ही भड़क गया दरोगा

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी हूं और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार है। उनके परिचय देते ही दरोगा भड़क उठा। इस पर उपनिरीक्षक आग बबूला हो गया और कार के अंदर का भी वीडियो बनाने लगा। उसने राकेश त्रिपाठी से दुर्व्यवहार भी किया। उन्होंने फौरन इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। इसके बाद उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
बलिया। पवित्र सावन माह में बलिया जनपदवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सौगातें मिली हैं।...
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा
Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान
Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.