- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- सहारा अस्पताल का नाम बदला, हुआ मैक्स हॉस्पिटल
सहारा अस्पताल का नाम बदला, हुआ मैक्स हॉस्पिटल
लखनऊ। नामी मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लि. ने मंगलवार को शहर में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए लगभग 2500 करोड़ निवेश करने की अपनी योजना की घोषणा की। साथ ही सहारा हॉस्पिटल का नाम बदलकर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ किए जाने की भी घोषणा की गई। मैक्स हेल्थकेयर ने सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट लिमिटेड से 550 बिस्तरों वाले सहारा हॉस्पिटल का अधिग्रहण कर लिया है। यह अधिग्रहण 940 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर मंदी बिक्री के आधार पर किया गया है।
हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए एक नया केंद्र (मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर) भी खोला जाएगा। इसके साथ ही, अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) की सुविधा मजबूत की जाएगी और बेहतरीन रोबोटिक सर्जरी सिस्टम भी शुरू किए जाएंगे। इसके चेयरमैन व एमडी अभय सोई ने कहा कि यह पहल हमें उत्तर प्रदेश के विकास में भाग लेने का अवसर देता है। कहा कि निवेश के माध्यम से, हम राज्य में 10,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
