बलिया में मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, पट्टीदार पर दर्ज था मुकदमा; आरोपी हिरासत में

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरिसंड गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी देवेंद्र नाथ यादव ने 27 अक्टूबर को खेजुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पट्टीदार अखिलेश यादव पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़े - बलिया: बैरिया पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बताया गया कि बुधवार रात देवेंद्र नाथ यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। गुरुवार, 29 अक्टूबर को पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: ससुराल आए 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मचा हड़कंप बलिया: ससुराल आए 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मचा हड़कंप
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार (मालवीय नगर) में गुरुवार शाम कुएं में गिरने से एक युवक की...
बलिया में मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, पट्टीदार पर दर्ज था मुकदमा; आरोपी हिरासत में
बिहार में ऑटो में दो मासूम बच्चों को छोड़कर मां लापता, सोशल मीडिया पर तस्वीर देख बलिया से थाने पहुंचे पिता
‘हस्तिनापुर के वीर’ में भीष्म पितामह देंगे पांडवों और कौरवों को टीमवर्क का पाठ, मनीष वाधवा ने साझा किए विचार
शाहरुख खान ने अनिल कपूर के सामने खरीदा था ‘मन्नत’, अभिनेता ने सुनाया बंगले से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.