बलिया: ससुराल आए 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार (मालवीय नगर) में गुरुवार शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के देवरियाकला गांव निवासी धनंजय (35) पुत्र सरल राम के रूप में हुई है। उसकी ससुराल चितबड़ागांव में थी।

यह भी पढ़े - बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम सूचना मिली कि वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति कुएं में गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

युवक किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: ससुराल आए 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मचा हड़कंप बलिया: ससुराल आए 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मचा हड़कंप
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार (मालवीय नगर) में गुरुवार शाम कुएं में गिरने से एक युवक की...
बलिया में मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, पट्टीदार पर दर्ज था मुकदमा; आरोपी हिरासत में
बिहार में ऑटो में दो मासूम बच्चों को छोड़कर मां लापता, सोशल मीडिया पर तस्वीर देख बलिया से थाने पहुंचे पिता
‘हस्तिनापुर के वीर’ में भीष्म पितामह देंगे पांडवों और कौरवों को टीमवर्क का पाठ, मनीष वाधवा ने साझा किए विचार
शाहरुख खान ने अनिल कपूर के सामने खरीदा था ‘मन्नत’, अभिनेता ने सुनाया बंगले से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.