- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: बैरिया पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बलिया: बैरिया पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोककर चालक की तलाशी ली। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हरिनाथ यादव पुत्र वीरन यादव, निवासी चांददियर, थाना बैरिया, जनपद बलिया के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
