लखनऊ नगर अध्यक्ष व महामंत्री को सौंपा मनोनयन पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा यूपी इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता ने हाल ही में संपन्न हुए होली मिलन समारोह के दौरान सबके सर्व सहमति से चुने गये लखनऊ नगर अध्यक्ष व नगर महामंत्री को मनोनयन पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता और महामंत्री नगर रवि गुप्ता पत्रकार को उनका मनोनयन पत्र सौंपा।

WhatsApp Image 2024-04-08 at 7.41.53 PM

यह भी पढ़े - यूपी में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

इसके पूर्व लखनऊ अलीगंज निवास स्थल पर आयोजित हुए बिरादरी के भव्य होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वैश्य नेता और लखनऊ उत्तरी क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. नीरज बोरा भी दलबल के साथ पहुंचे और सभी बंधुओं के साथ फूलों की होली खेली।

इस दौरान समारोह में राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में निवासित कमलापुरी बंधुओं समेत उतरौला बलरामपुर, गोंडा, मनकापुर, कानपुर, बस्ती, गौरा पांडे, मसकनवां, बभनान, सादुल्लानगर, जौनपुर, केराकत, वाराणसी आदि जनपदीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कमलापुरी बंधु, बच्चे, बुजुर्ग व महिलायें शामिल हुई।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.