शादीशुदा बेटी ने प‍िता को यह मैसेज भेज लगाई फांसी

Lucknow News : पापा एक बार घर आ जाओ, आपको देख लूं... नहीं तो देर हो जाएगी। विवाहित बेटी ने पिता को मैसेज किया। यह मैसेज देख पिता आनन-फानन में निकलने ही वाले थे, तभी सुबह दामाद ने फोन कर 31 वर्षीय स्वाति की आत्महत्या करने की सूचना दी। पीड़िता के पिता महेंद्र सिंह ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।

मोहनलालगंज के गदियाना निवासी निवासी होमगार्ड महेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी स्वाति की शादी आठ वर्ष पहले कनकहा में रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी की पिटाई करते थे। बेटी आपबीती सुनाती तो उसे समझा-बुझाकर शांत कर देता था। 

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

प‍िता ने लगाया हत्‍या का आरोप 
शुक्रवार सुबह बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर शांत रहने के लिए कहा। कुछ देर बाद बेटी ने वाट्सएप पर मैसेज किया। कुछ देर बाद आत्महत्या की खबर आ गई। पिता ने कहा कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.