Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बुलेट, सैन्यकर्मी और बैंक मैनेजर की मौत, तीसरा साथी घायल

लखनऊ। विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास के सामने सोमवार देर रात एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार सैन्यकर्मी और बैंक मैनेजर की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर निवासी रॉबिन रावत (28), जो लखनऊ में एमईएस में क्लर्क के पद पर तैनात थे, अपने दोस्तों रोहित रावत (26) और सनाय शर्मा के साथ बुलेट (यूके 07 एफएफ 6578) पर घूमने निकले थे। सोमवार रात करीब 1:30 बजे, मंत्री आवास के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर पेड़ में घुस गई।

यह भी पढ़े - Road Accident : सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- हर जीवन अनमोल, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। विभूतिखंड पुलिस ने घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रॉबिन और रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सनाय की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक और घायलों का परिचय

  • रॉबिन रावत: उत्तराखंड के कीर्ति नगर निवासी। लखनऊ एमईएस में क्लर्क के पद पर तैनात थे।
  • रोहित रावत: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी। मुजफ्फरनगर में यूनियन बैंक के सहायक प्रबंधक थे।
  • सनाय शर्मा: फिरोजाबाद के निवासी। आगरा में यूनियन बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

बैंक की नौकरी के दौरान हुई थी दोस्ती

तीनों की दोस्ती यूनियन बैंक में नौकरी के दौरान हुई थी। डेढ़ साल पहले रॉबिन ने सेना में क्लर्क पद पर चयनित होने के बाद बैंक की नौकरी छोड़ दी थी। जबकि रोहित और सनाय बैंक में कार्यरत रहे।

ट्रेनिंग के लिए लखनऊ आए थे साथी

विभूतिखंड इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रॉबिन लखनऊ में रहते थे। उनके दोनों साथी यूनियन बैंक की तीन दिवसीय ट्रेनिंग के लिए लखनऊ आए थे। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद तीनों मिले और साथ समय बिताने निकले थे।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल, घायल का इलाज जारी है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.