केजीएमयू कर्मचारी परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को कर्मचारी परिषद अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल कुमार की अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद उपस्थित रही।

उन्होंने समारोह के दौरान परिषद कर्मचारियों को होली पर्व की बधाई दी। वहीं कर्मचारी परिषद पदाधिकारियों ने एक  दूसरे को गले लगाते हुए होली की बधाई देते दिखाई दिये। इसके तत्पश्चात परिषद के महामंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व ही एक ऐसा पर्व है जो आपसी भाईचारे बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एक दूसरे के प्रति ईर्ष्याभाव मिटाकर गले लगाने का मौका प्रदान करता है। समारोह में कुलसचीव एवं वित्त अधिकारी सहित कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी  अतुल उपाध्याय उपाध्यक्ष करुणेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष संगठन मंत्री राजेश कुमार कोषाध्यक्ष उमाशंकर संयुक्त मंत्री छोटेलाल सहित समस्त पद अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - Ballia News : ‘शिक्षक की पाती’ भेजकर AIJTF ने TET अनिवार्यता का किया विरोध

 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.