लखनऊ: Lulu Mall के पास हिमाचल के राज्यपाल की फ्लीट की गाड़ियां आपस में टकराई, पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की फ्लीट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुलिसकर्मियों समेत कुछ स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हालांकि राज्यपाल की गाड़ी सुरक्षित है। सभी घायलों का इलाज सरोजनीनगर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का काफिला सुबह 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से राजभवन की ओर निकला। तभी 9 बजे शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके कारण राज्यपाल की फ्लीट कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। 

यह भी पढ़े - Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य

cats

इस हादसे में काफिले में शामिल एम्बुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे डॉक्टर के पैर में चोट लगी। हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज सरोजनीनगर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। वहीं इस घटना के चलते शहीद पथ पर लंबा जाम लग गया था। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खाली कराया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.