लखनऊ: स्लीपर वंदे भारत से गोरखपुर-नई दिल्ली सफर होगा आसान

लखनऊ: गोरखपुर से नई दिल्ली स्लीपर वंदेभारत चलाने का प्रस्ताव पूर्वोत्तर रेलवे ने तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। महाप्रबंधक इस पर अपनी सहमति दे चुके हैं। कुछ अन्य ट्रेनों के साथ ही इस प्रस्ताव और टाइमिंग पर जल्द ही फैसला आ सकता है। आगामी 10 से 12 अप्रैल तक जयपुर में होने वाली आईआरटीटीसी (इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी) की बैठक में इस पर विचार-विमर्श होगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद जुलाई में जारी होने वाली समय सारिणी में में इसे जगह दी जाएगी।

प्रस्ताव में नई दिल्ली-वंदेभारत स्लीपर सप्ताह तीन दिन चलाने की तैयारी है। 12 घंटे में यह ट्रेन दिल्ली पहुंचा देगी। वंदेभारत को गोरखपुर से रात 10 बजे चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। अगले दिन सुबह 10 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्लीपर ट्रेनों की नई कार बॉडी की ऊंचाई अधिक होगी, जिससे ऊपर के बर्थ वाले यात्रियों को असुविधा न हो। ऊपर बर्थ पर पहुंचने के लिए सीढ़ी के डिजायन में भी बदलाव किया गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें टक्कररोधी प्रणाली कवच से लैस होंगी। अभी किसी रूट पर स्लीपर वंदेभारत नहीं चलाई जा रही है। जुलाई या अगस्त में इसकी पहली रैक चलाए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.