- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: चोरी के वाहनों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
लखनऊ: चोरी के वाहनों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी के वाहन जब्त किए गए हैं। काफी दिनों से पुलिस इन वाहन चोरों को तलाश कर रही थी जो अब जाकर सफलता हाथ लगी। पूछताछ में पता चला कि यहां पर किराये के कमरे में रखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
इसके बाद उन वाहनों को आसपास के जिलों में सस्ते दाम पर राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर बेचते हैं। आज भी वह लोग चोरी के वाहन को बाराबंकी बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें नेडा मोड़ तिराहे के पास से धर दबोचा। चोरी के वाहनों को जब्त करते हुए अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में बताया कि ये लोग पहले क्षेत्र में घूम-घूमकर रेकी करते थे। इसके बाद फिर वाहनों को चोरी करने का काम करते थे। अभी केवल छह लोग पकड़े गए है। इनका काफी बड़ा गैंग है, उनकी भी तलाश की जा रही है।
