चोरी के माल के साथ चार चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल  

मलिहाबाद, लखनऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम सन्यासीबाग निवासी सत्येन्द्र सक्सेना के घर विगत 18 मार्च की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर चम्पत हो गये थे। जिसकी रिपोर्ट 19 मार्च को सत्येन्द्र सक्सेना ने मलिहाबाद थाने पर अज्ञात चोरों के विरुध दर्ज करायी थी। जिसके बाद मलिहाबाद पुलिस व सर्विलांस की टीम लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस एवं सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध ओमिनी कार पर सवार चार लोग कहीं जा रहे है।

सूचना पर पहुंची टीम ने मलिहाबाद रेलवे क्रासिंग के पास से कार व उसपर सवार चारों को पकड़ लिया। सत्येन्द्र सक्सेना के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुऐ बताया कि चारों चोर लखनऊ में किराये पर रहते थे। पुलिस पकड़ में आये उन्नाव जनपद के मौरावाँ के हौदा तालाब फाकिरहाई हालपता बदाली खेड़ा सरोजनीनगर निवासी असलम, हरदोई जनपद के थाना संडीला के ग्राम विरवा हथौड़ा हालपता काशीराम कालोनी हंसखेड़ा पारा निवासी शिवा, अमेठी जनपद के जगदीशपुर हालपता खोयामंडी काकोरी निवासी इरशाद व बुद्धेश्वर पारा हालपता खोयामंडी काकोरी  निवासी मनप्रीत सिंह ने अपना जुर्म कबूल करते हुऐ बताया कि उक्त घटना को चारों ने अंजाम दिया था।

चोरी का सामान वह लोग बेचने जा रहे थे। पुलिस ने चारों के पास से एक जोड़ी चांदी की पायल, 5 पीली धातु की मूर्तियां, एक कछुआ मूर्ति, एक पीली धातु की प्लेट मूर्ति व एक एलसीडी व  घटना में प्रयुक्त ओमिनी कार यूपी 78 बीएम 5039 बरामद कर चारों चोरों को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि शिवा शातिर अपराधी है। जिसके विरुध विभिन्न थानों में 9 मुकदमे, इरशाद पर 2,  मनप्रीत सिंह व असलम पर एक-एक मुकदमा पंजीकृत है। चारों को जेल भेजा गया है। साथ ही चोरों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.