- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- डीएम की अपील, लखनऊ की पोलिग 70 फीसद तक पहुंचे!
डीएम की अपील, लखनऊ की पोलिग 70 फीसद तक पहुंचे!
On
लखनऊ। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार, एआरटीओ प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी तथा अन्य प्रशासनिक व परिवहन अधिकारियों की मौजूदगी में चौक-चौराहे व सड़कों पर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। इस क्रम में टैम्पो टैक्सी एवं ऑटो रिक्शा संयुक्त मोर्चा को रविंद्रालय चौराहा चारबाग पर जनता व ऑटो रिक्शा चालकों को मौखिक एवं ऑटो रिक्शा की रैली के माध्यम से वोट देने के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (मुख्य अतिथि), गुंजिता अग्रवाल (आईएएस-विशिष्ट अतिथि), एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेद (विशिष्ट अतिथि) का संयुक्त मोर्चा की उपस्थित में सभी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया। फि डीएम ने सैकड़ों ऑटोरिक्शा संचालको व जनता से अबकी बार लखनऊ की पोलिंग 70 फीसद तक करने का आह्वान किया। ताकि रिकॉर्ड कायम किया जा सके और वोटिंग वाले दिन सब काम छोड़कर वोट देने की शपथ दिलाई। इसके साथ जिलाधिकारी ने 20मई को होने वाली पोलिंग के दिन ऑटोरिक्शा,टैम्पो व ई-रिक्शा को श शुल्क संचालन करने की अनुमति देने की बात भी कही ताकि साधन के अभाव में कोई मतदान करने से वंचित न रह जाय।
कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी ने मतदान बढ़ाने के स्लोगनों की छपी हुई टी-शर्ट्स-कैप पहने ऑटोरिक्शा संचालको और मतदान बढ़ाने संबंधित स्लोगनों से युक्त 200 ऑटोरिक्शा की रैली को रवाना किया। तेज धूप के बावजूद संयुक्त मोर्चा और जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में और धैर्य से मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने से अभिभूत होकर जिलाधिकारी द्वारा सभी ऑटोरिक्शा संचालको को बहुत बहुत धन्यवाद किया गया।
संयुक्त मोर्चा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम व रैली में शामिल सभी ऑटोरिक्शा पर मतदान के प्रति जागरूक करने वाले विनायल की ब्रांडिंग की गई। इस दौरान टैम्पो-टैक्सी एवं ऑटोरिक्शा संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष पंकज दीक्षित, महामंत्री राजेश राज, उपाध्यक्ष किशोर वर्मा,पीयूष वर्मा उपाध्यक्ष, सोनू रावत, नौशाद अली (प्रचार मंत्री),राघवेंद्र सिंह(संगठन मंत्री),जगदीश तलरेजा(कार्यालय मंत्री), नरेश ग्रोवर, राजपाल सिंह,सोनू सरदार सहित दर्जनों यातायात सहायकों सहित सैकड़ों ऑटोरिक्शा संचालक मौजूद थे।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
