मृतक आश्रितों ने रोडवेज मुख्यालय पर रोका मंत्री का काफिला

पीड़ित बोले कैसे मनेगी हमारी होली, मंत्री ने कहा अस्थायी चाहिये तो अभी करा दें

लखनऊ। मंगलवार को यूपी रोडवेज मुख्यालय पर बीते एक दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे मृतक आश्रितों के समूह ने वहां से मैराथन मीटिंग करते हुए निकल रहे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का  काफिला रोक लिया और अपने को रोडवेज सेवा में अविलम्ब समायोजित करने की मांग दोहराने लगे।

ऐसे में विभागीय मंत्री अपनी गाड़ी से उतरे और ध्यानपूर्वकर पीड़ितजनों की पूरी बातें सुनीं। फिर बोले चूंकि अभी मार्च क्लोजिंग का माह चल रहा है और ऐसे में निगम के आय-व्यय का पूरा डेटा उनके पास आ जाये तो आप सभी आगामी 31 मार्च तक का समय दीजिये।
 
वहीं प्रदर्शन कारियों ने जब यह कहा कि कम से कम कोरोनाकाल में असमय जान गंवाने वाले उनके माता-पिता के स्थान पर ही उन्हें रोडवेज सेवा में कंडक्टर पदों पर समायोजित करने की पहल शुरू की जाये। इस पर मंत्री ने कहा कि 2001 का शासनादेश स्पष्ट है, ऐसे में इसकी समीक्षा की जायेगी। इसके बाद मंत्री के आश्वासन पर मृतक आश्रितों ने निर्धारित समय के लिये प्रदर्शन स्थगित कर दिया। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी केंद्रीय...
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.