मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बसपा नेता आकाश आनंद ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।बसपा नेता ने एक्स पर कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत की खबर से स्तब्ध हूं। यूपी में कानून व्यवस्था का हाल बहुत खराब है।

पुलिस की हिरासत में जेल में हत्या, कचहरी में हत्या, अस्पताल में हत्या और अब मुख्तार अंसारी की संदेहास्पद मौत प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कुदरत इनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी मुख्तार अंसारी की मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.