- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना का मैदान तैयार, अभ्यर्थियों को दी गई ये जरूरी सलाह
लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना का मैदान तैयार, अभ्यर्थियों को दी गई ये जरूरी सलाह
On
लखनऊ। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए लखनऊ में रैली आयोजित की जायेगी। इसके लिए सेना का मैदान तैयार हो चुका है। मंगलवार को सैन्य अफसरों ने अपनी सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भर्ती मुख्यालय की ओर से 16 नवंबर को आयोजित होने वाली इस भर्ती के दौरान 11000 हजार उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया है।
ऑनलाइन सीईई पास करने वाले औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों के सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार सुबह 10 बजे एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करेंगे।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
25 Oct 2026 13:31:03
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। कहासुनी के दौरान...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
