संभल जाने से पहले एक्शन…नेता प्रतिपक्ष और सपा नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, अखिलेश यादव भड़के

लखनऊ। संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए आज संभल का दौरा करने वाला था। लेकिन पुलिस ने सपा नेताओं को संभल जाने से रोक दिया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को पुलिस के अधिकारियों ने उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया है।

इतना ही नहीं पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को भी हाउस अरेस्ट कर लिया है। दोनों नेताओं के घर के बाहर पुलिस की गाड़ियां खड़ी कर दी गई हैं। वहीं इस मामले को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। लखनऊ में सपा दफ्तर पर भी भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

अखिलेश यादव ने (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फ़साद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.