सपा नेता ने मौत को लगाया गले

Lakhimpur Kheri : समाजवादी पार्टी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश लाला ने चादर के सहारे पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नगर के मोहल्ला भारत भूषण कालोनी निवासी सपा छात्र सभा के निवर्तमान उपाध्यक्ष आकाश लाला (32) का शव घर के कमरे में ही पंखे से लटकता मिला। परिजन बताते हैं कि आकाश लाला बुधवार की रात दिल्ली से फ्लाइट पर लखनऊ होकर घर वापस आये था। वह सीधे घर न जाकर पौराणिक शिव मंदिर गये। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और फिर घर आकर सो गये।

गुरुवार की सुबह उनका कमरा नहीं खुला तो मां सुनीता सक्सेना ने नगर में ही रिश्तेदारों को सूचना दी। वहां पहुंचे लोगों ने किसी तरह कमरे में देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पाकर नगर के तमाम लोग  भारत भूषण कालोनी पहुंच गए। कोतवाल इंद्रजीत सिंह, सीओ अजेंद्र कुमार यादव ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह आदि ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनपद के समाजवादी पार्टी व युवा नौजवानों के लिए अपूर्णनीय क्षति है। समाजवादी परिवार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। 

यह भी पढ़े - Azamgarh News : ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर कारोबारी से 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.