Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ-खुटार मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जंगल के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव निवासी लाल बहादुर (35) पुत्र गौरी शंकर और छोटे (42) के रूप में हुई है। वहीं, घायल बृजेश (32) पुत्र बाबूराम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

तीनों युवक एक ही बाइक से गोला की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लाल बहादुर और छोटे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक्सयूवी कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.