Lakhimpur Kheri News: झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, मल्लाह परिवार बना सहारा

पलियाकलां: पलिया-भीरा मार्ग पर शारदा नदी पुल के आगे एक मोड़ पर किसी ने एक नवजात शिशु (लड़का) को झाड़ियों में फेंक दिया। मंगलवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी, तो मौके पर पहुंचे और नवजात को देखकर हैरान रह गए। इसी बीच, शारदा नदी के तट पर बसे श्रीनगर (पलियाकलां) गांव के निवासी रविंद्र मल्लाह ने बच्चे को गोद में उठाया और उसे अपने घर ले जाने का फैसला किया।

भगवान का रूप बना मल्लाह परिवार

कहा जाता है, "जिसका कोई नहीं होता, उसका भगवान होता है," और यही बात मंगलवार को सच होती दिखी। सड़क से गुजरते लोगों ने जब झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनी, तो पास जाकर देखा कि एक नवजात शिशु वहां लावारिस हालत में पड़ा था। यह खबर फैलते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।

यह भी पढ़े - खमरिया में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ऑटो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच गंभीर घायल

इसी दौरान, श्रीनगर गांव के रविंद्र मल्लाह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को उठाकर सीने से लगा लिया और अपने साथ घर ले जाने का निश्चय किया।

मल्लाह परिवार में खुशी की लहर

रविंद्र ने बताया कि उनकी बहन के कोई संतान नहीं है। उन्होंने कहा, "जब मैं इस बच्चे को अपनी बहन के पास लेकर जाऊंगा, तो वह बहुत खुश हो जाएगी।" बच्चे को गोद में उठाकर नारियल के साथ अपने घर लाते ही उनकी पत्नी और बहन की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

इस घटना से क्षेत्र में संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल कायम हो गई। हालांकि, नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.