Lakhimpur Kheri News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, होमगार्ड समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज

लखीमपुर खीरी: शहर से सटे गांव मिदनिया में जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष में शामिल होमगार्ड समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी दुर्गेश का आरोप है कि उनके मकान के दक्षिण दिशा में खाली पड़ी जमीन पर पड़ोसी होमगार्ड हरिओम ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हरिओम ने अपने साथियों रामसेवक, हग्गन और मुत्तू उर्फ शिवा के साथ मिलकर उनके और उनके भाई नरेश के साथ लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की। हमले में दोनों भाइयों के सिर फूट गए। दुर्गेश का यह भी कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और इस बीच आरोपियों ने जमीन पर जबरन दीवार भी खड़ी कर दी।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

वहीं दूसरी ओर, होमगार्ड हरिओम वर्मा का पक्ष है कि वह अपने घर के पीछे स्थित खुद की जमीन की नपाई कराकर वहां सरकारी शौचालय बनवाने की तैयारी कर रहे थे। तभी राजू, दुर्गेश, छोटा और बलराम मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण के उन पर हमला कर दिया। हरिओम के मुताबिक, मारपीट में उनके सिर पर चोट आई और उनकी मां कमला देवी व भाई रामप्रकाश वर्मा को भी पीटा गया। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन भी गिर गई।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.