Lakhimpur Kheri News: किशोरी के घर में पकड़े गए पूर्व प्रधान के बेटे पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

लखीमपुर खीरी/बेहजम: थाना मितौली क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान के बेटे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक किशोरी के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह को सौंपी गई है।

घर में अकेली किशोरी और आरोपी को परिजनों ने पकड़ा

थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बुधवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान का बेटा घर में घुस आया। दोनों कमरे में थे, तभी किशोरी के परिवारवालों ने ग्रामीणों को बुलाकर युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: बेटी से शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर बार्बर की चाकू से गोदकर हत्या

ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को बाहर खींचकर पीट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी, किशोरी और उसके चाचा को थाने ले गई।

सुलह की कोशिश नाकाम, मुकदमा दर्ज

आरोपी के परिजन मामले को दबाने की कोशिश में जुटे थे। इस बीच, किशोरी और उसकी मां ने युवक से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवक के परिवार ने इनकार कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में घंटों सुलह-समझौते की बातचीत चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी।

अंततः किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले की विवेचना सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह को सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी
लखनऊ: “मैडम जी, मुझे अपने घर जाना है… प्लीज मुझे मेरे परिवार के पास पहुंचा दीजिए।” यह भावुक अपील पारा...
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.