लखीमपुर-खीरी: जलौनी लकड़ी लेने जंगल गए तीन थारुओं को पकड़ने पर बवाल.

पलियाकलां: दुधवा टाइगर रिजर्व की बनकटी रेंज के जंगल में रविवार को जलौनी लकड़ी लेने डनलप सहित घुसे थारू जनजाति के कुछ लोगों की सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर बनकटी ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना थारू ग्रामों में जंगल की आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में थारू जनजाति के स्त्री व पुरुष बनकटी रेंज कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे वन कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस भी बुलाई गई। 

डीटीआर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ थारू डनलप लेकर रेंज के संरक्षित जंगल में जा घुसे और लकड़ी काटने की कोशिश करने लगे। किसी ने इसकी सूचना बनकटी रेंजर को दी। इसके बाद वनकर्मियों व पुलिस ने थारू जनजाति के जंगल में घुसे लोगों को रोका और तीन लोगों को पकड़ कर बनकटी रेंज कार्यालय ले आए और उनसे पूंछतांछ शुरू कर दी। 

उधर जैसे ही थारू जनजाति के लोगों को इसकी खबर लगी, तो थारू जनजाति के दर्जनों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने बनकटी रेंज कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा के साथ ही वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी। यहां तक कि डिप्टी डायरेक्टर व रेंज अधिकारी के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए और वनकर्मियों पर थारू जनजाति के लोगों ने 1500 रूपये से लेकर 2000 रूपये तक में जलौनी लकड़ी के प्रति डनलप से वसूलने के आरोप भी लगाए। 

थारू जनजाति के लोगों का कहना है कि उन्होंने एसडीएम को इस संदर्भ में पिछले दिनों एक ज्ञापन भी दिया था, जिसके बाद उन्होंने तहसील में  वन विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में यह तय हुआ था कि थारु पहले की तरह अपनी जरूरत के लिए घास-फूस, जलौनी लकड़ी लाते रहेंगे, लेकिन रविवार को फिर से जंगल के अंदर वन विभाग ने थारु जनजाति के लोगों को रोका और तीन ग्रामीणों सरियापारा निवासी राजेश कुमार, रामकुमार व घुमनी को पकड़कर बनकटी रेंज कार्यालय में लाया गया है। 

थारू जनजाति के लोग इस मांग पर अड़े रहे कि जब तक हमारे साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक हम यहां से जाने वाले नहीं हैं। धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। उधर दुधवा टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर से बात करनी चाही गई, तो दोनों अधिकारियों के फोन नहीं मिले। फिलहाल बनकटी रेंज में एसडीओ दुधवा महावीर सिंह, बनकटी रेंजर निर्भय प्रताप शाही सहित गौरीफंटा, चंदनचौकी, मैलानी, दुधवा, बेलरायां और दक्षिण सोनारीपुर के रेंजर अधीनस्थों सहित भारी पुलिस बल व एसएसबी जवान तैनात हैं। 

बनकटी रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि पकड़े गए लोगों को पूछताछ के लिए केवल बैठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी इन लोगों ने जो आरोप लगाए हैं, वे सरासर गलत हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.