Kaushambi News: बैंक ऑफ बड़ौदा में सेंधमारी करने वाले सगे भाइयों में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

कौशांबी: आदर्श नगर पंचायत अझुवा (Azhuva) में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में 30 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया था। चोर बैंक से तमाम सरकारी उपकरण उठा ले गए थे, हालांकि रुपया नहीं चुरा पाए थे। चोरी के खुलासे में लगे अझुवा (Azhuva) चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य ने आज 24 जनवरी को मुखबिर की सटीक सूचना पर एक युवक अनुज कुमार पुत्र अखिलेश कुमार निवासी नादेमई थाना सैनी को हिरासत में लिया। चौकी इंचार्ज ने जन सहयोग में लगे सीसीटीवी और सरकारी कैमरों की प्रकाश में आए। अभियुक्त की शिनाख्त कर मुखबिर की सटीक सूचना पर उठा लिया। युवक अनुज ने बैंक ऑफ़ बड़ोदा (Bank of Baroda) चोरी की घटना में शामिल होने को स्वीकार किया। उसने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई विवेक ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की घटना कारित करने के बाद विवेक मुंबई फरार हो गया है। वही अझूवा चौकी पुलिस ने बताया फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.