Kasganj News: महाशिवरात्रि पर कांवड़ मेले की तैयारियों का एडीजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

सोरोंजी: महाशिवरात्रि पर्व पर तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी और लहरा गंगा घाट पर लगने वाले कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

एडीजी ने सबसे पहले हरि की पौड़ी का दौरा किया और मेले में दुकानदारों से बातचीत की। इसके बाद, कांवड़ यात्रियों के आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। लहरा गंगा घाट पर पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और कहा कि कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेने आते हैं, ऐसे में वाहनों की पार्किंग, जाम की समस्या, रूट डायवर्जन और गंगा घाटों पर रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

कांवड़ मेले में लाइट लगाने के नाम पर अवैध वसूली, दुकानदारों ने जताया विरोध

कांवड़ मेले में दुकानें लगाने के लिए पहुंचे दुकानदारों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गंगा घाटों और सोरोंजी हरि की पौड़ी पर कांवड़ से जुड़ा सामान बेचने के लिए दुकानें लगाई जा रही हैं, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा लाइट लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इस पर दुकानदारों ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

मेले में दुकानें लगाने के लिए होडलपुर और अन्य स्थानों से आए दुकानदारों ने भी नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पालिका ठेकेदार द्वारा जबरन वसूली गलत है और इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि दुकानदारों का शोषण न हो।

विरोध दर्ज कराने वाले दुकानदारों में कुंवरपाल, संतोष, राम खिलाड़ी, संजीव कुमार, राजकुमार, तोताराम, अनुज कुमार, रामनरेश, राजेश, गिरीश और अशोक सहित कई अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.