Kanpur News: शादी की सालगिरह के दिन युवक ने खाया जहर, मौत; बदहवास पत्नी बोली- "अब कौन संभालेगा दो बेटियों को"

कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में शादी की सालगिरह के दिन घरेलू विवाद के बाद नशे की हालत में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गणेश नगर निवासी 32 वर्षीय कार चालक मयंक गुप्ता ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। पत्नी रश्मि ने परिजनों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

परिजनों के मुताबिक, मयंक की दो बेटियां – झील (9) और मीठी (6) हैं। घर में मयंक, उसकी पत्नी, बेटियां और रश्मि के पिता रहते थे।

नशे में उठाया ये कदम

मयंक ने 27 जनवरी को नई स्कूटी खरीदी थी और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घूमने भी गया था। सोमवार को उसकी शादी की सालगिरह थी, लेकिन उसने अत्यधिक शराब पी ली। देर शाम करीब 8 बजे उसने गेहूं में रखी जाने वाली जहरीली गोली खा ली।

इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पत्नी रश्मि बदहवास होकर सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही थी – "अब मेरी बेटियों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा"

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.