Kanpur News: आज के बूथ सम्मेलन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे. इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सम्मेलन होगा.

कानपुर। भाजपा कानपुर लोकसभा के सभी विधान सभाओं में होने वाले विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज से शुरू होंगे। सीसामऊ विधानसभा का बूथ सम्मेलन बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में दोपहर 2 बजे से होगा। वहीं, किदवई नगर विधानसभा का बूथ सम्मेलन शाम 5 बजे, गीता पार्क साइट नंबर वन किदवई नगर में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष दीपू पांडे की अध्यक्षता में बूथ सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक बैठक केंद्रीय कार्यालय मे हुई। मीडिया प्रभारी अंकित बाजपेई ने बताया कि सीसामऊ विधानसभा में कुल 275 बूथ हैं। पूरा लोकसभा चुनाव भाजपा अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ता के कंधों पर लड़ने जा रही है। जिसमें त्रिदेव की संरचना में बने  बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री (बीएलए 2) , बूथ सचिव  उपस्थिति रहेगी। 

सभी को प्रदेश नेतृत्व द्वारा बताया जाएगा की बूथ और त्रिदेव की संरचना को और मजबूत स्थिति कैसे प्रदान हो। दीपू पांडेय ने कहा कि 30 अप्रैल तक सभी मोर्चों  के सम्मेलन एवं शक्ति केंद्र स्तर पर पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में लोकसभा के सह संयोजक अनूप पचौरी, विधान सभा प्रभारी रीता शास्त्री, वीरेंद्र श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा, नवाब सिंह, दीपक सिंह,  मंडल अध्यक्ष गौरव पांडेय, अभिमन्यु सक्सेना, करन यादव, हर्षित श्रीवास्तव, सुबोध अवस्थी रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.