Kanpur: पहले बेटे फिर पिता ने किया महिला से दुष्कर्म, मेयर बनाने का झांसा देकर बनाई अश्लील वीडियो, धमकी देकर किया शोषण

कानपुर। चकेरी क्षेत्र की एक महिला से विश्वासघात और दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को राजनीतिक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बताकर महिला को मेयर बनाने का झांसा दिया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उसके पिता ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े - कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय

महिला के अनुसार, 2022 में हनुमंत विहार, बाबानगर निवासी आशुतोष मिश्रा से उसकी मुलाकात हुई। आशुतोष ने खुद को एक राजनीतिक दल का प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए महिला से कहा कि वह उसे पार्टी से मेयर का टिकट दिलवा देगा। इसके बाद वह महिला को पार्टी की बैठकों और प्रचार अभियानों में साथ ले जाने लगा।

जनवरी 2022 में प्रचार के सिलसिले में वह महिला को शहर से बाहर ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

कुछ दिनों बाद जब महिला के पति और बच्चे घर पर नहीं थे, तब आरोपी ने घर में घुसकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फिर शारीरिक शोषण किया। यह सिलसिला कई बार चला। परेशान होकर महिला ने सारी बात अपने पति को बताई। दोनों आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, जहां आरोपी के पिता अतुल मिश्रा ने न सिर्फ धमकाया, बल्कि बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने भी दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो 20 अगस्त 2024 को पिता-पुत्र उनके घर आ धमके, मारपीट की और स्कूटी भी तोड़ दी।

पीड़िता ने पहले सनिगवां चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः कोर्ट की शरण लेकर केस दर्ज कराया।

चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.