PM मोदी के कानपुर दौरे से पहले CM योगी ने की तैयारियों की समीक्षा, जानिए किन 5 विद्युत परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, ट्रैफिक और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में लगभग 20,900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रमुख रूप से तीन बड़े थर्मल पावर प्लांट की पांच इकाइयों का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़े - कानपुर में फरार गैंगस्टर अजय ठाकुर का धमकी भरा पॉडकास्ट वायरल, पुलिस को दी चुनौती; गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

ये हैं वे पांच प्रमुख इकाइयाँ

1. खुर्जा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (1320 मेगावाट, बुलंदशहर) – संचालित: THDC इंडिया लिमिटेड

2. ओबरा थर्मल पावर स्टेशन (1660 मेगावाट, सोनभद्र) – संचालित: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम

3. जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन (1320 मेगावाट, एटा) – संचालित: जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं को उत्तर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति के लिए मील का पत्थर बताया और कहा कि इससे प्रदेश में बिजली की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे उद्योगों और आम जनता दोनों को लाभ मिलेगा।

जनसभा स्थल का निरीक्षण और समीक्षा

मुख्यमंत्री ने CSA विश्वविद्यालय मैदान में प्रस्तावित जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल, स्वच्छता, यूरिनल, ट्रैफिक कंट्रोल और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने झाड़ियों की कटाई और सड़कों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

मेट्रो को लेकर विशेष दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने मेट्रो अधिकारियों से कहा कि श्रमिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए समय-समय पर मुफ्त यात्रा के विशेष इवेंट आयोजित किए जाएं, जिससे मेट्रो को जनहित में एक सुलभ और लोकप्रिय परिवहन साधन के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने एंटी-ड्रोन सुरक्षा, इमरजेंसी रिस्पांस प्लान, ट्रैफिक प्लान और फायर सेफ्टी जैसी व्यवस्थाओं को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही एसपीजी, एनएसजी और आईबी के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा।

तिरंगा यात्रा का आयोजन

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से 30 मई को तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया, जिससे राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। यह यात्रा शांति और गरिमा के साथ जनसभा स्थल तक पहुंचेगी।

बैठक में शामिल रहे प्रमुख लोग

इस समीक्षा बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पंडियन, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, एडीजी आलोक सिंह, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.