शिक्षिकाओं का ससुराल में हो सकेगा तबादला, जारी हुई गाइड लाइन

कन्नौज। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादलों की गाइड लाइन जारी हो गई है। शिक्षिकाओं को ससुराल या पति के निवास स्थान में तैनाती मिल सकेगी। कुल 22 तरह के नियमों का पत्र बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने जारी कर दिया है। हालांकि अभी तारीख नहीं घोषित हुई है। 

पत्र में कहा गया है कि सामान्य परिस्थितियों में महिला या पुरुष अध्यापकों के अंतरजनपदीय तबादला के आवेदनों पर पांच साल तक विचार नहीं किया जाएगा, लेकिन विशेष परिस्थितियों में महिला अध्यापकों के ससुराल में तैनाती के लिए विचार किया जा सकेगा। गाइड लाइन में कहा गया है कि 31 मार्च 2024 तक पांच साल की सेवा जनपद में मानी जाएगी। दूसरी बार स्थानांतरण मांगने वालों को आवेदन करने से रोका नहीं जाएगा। 

एक बार तबादला होने के बाद दूसरे जनपद में पांच साल पूरा करने पर ही अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण पहली नियुक्ति के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र शीतकालीन अवकाश से पहले वेबसाइट पर लिए जाएंगे। तबादला शीतकालीन या गर्मियों की छुट्टियों में हो सकेंगे। तबादले ग्रामीण सेवा संवर्ग के गांव के स्कूलों और नगर सेवा संवर्ग के नगर के विद्यालयों में होंगे। 

सचिव ने कहा है कि समान पद, समान विषय होने पर ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे। साथ ही प्राथमिक से प्राइमरी स्कूल और जूनियर से उच्च प्राथमिक स्कूलों में उसी पद पर आवेदन किए जा सकेंगे। जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई गतिमान है उन पर कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही एक साथ कार्यमुक्त या कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। पत्र जारी होने से शिक्षकों में खुशी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही समय सारिणी भी जारी हो जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.