झाँसी भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दूल्हे समेत चार लोग जिंदा जले, दो घायल

झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग पर पारीक्षा के निकट ट्रक से टक्कर लगने पर एक कार में आग लग जाने पर उसमें सवार दूल्हे सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई है तथा दो अन्य बाराती घायल झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात में जनपद में एरच क्षेत्र के बिलाटी गांव से एक बारात यहां बड़ागांव क्षेत्र के छपरा गांव आ रही थी और उसी दौरान जब दूल्हे की कार पारीक्षा पुल से गुजर रही थे तभी पीछे से आ रही एक डीसीएम टोयोटा ट्रक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। 

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कार का सीएनजी टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना की सूचना पाते ही पुलिस एवं अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया परंतु इस दौरान दूल्हे सहित चार लोगो की जिंदा जल जाने से मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर कार के अंदर से लोगों को निकाला। इस दुर्घटना में 25 वर्षीय दूल्हा आकाश अहिरवार , उसका भाई आशीष (20) , भतीजा मयंक (सात) एवं कार चालक जयकरण (32) की मौके पर ही जल जाने के कारण मौत हो गई एवं अन्य दो बाराती रवि अहिरवार एवं रमेश झुलस गए ।

 पुलिस ने रवि और रमेश को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया । पुलिस अधीक्षक शहर कुमार ने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटना उपरांत भाग गया। उनके अनुसार रवि एवं रमेश की हालत संतोषजनक बताई गई है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.