Jaunpur News: महिला ने घर बुलाकर युवक के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के ढकहा गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक को घर बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को वाराणसी रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ढकहा गांव निवासी अशफाक पुत्र अजीम कुछ दिन पहले सऊदी अरब से कमाई करके घर लौटा था। बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात वह महिला से मिलने उसके घर गया था। इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को मिलते ही उन्होंने अशफाक की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े - बलिया में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

इसके बाद मंगलवार की रात महिला ने दोबारा अशफाक को घर बुलाया। जैसे ही वह पहुंचा, महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सरपतहा थाना क्षेत्र के ढकहा गांव में एक महिला ने गांव के ही युवक पर चाकू से गंभीर हमला किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.