Ballia News: कौशल कुमार उपाध्याय बने मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

बलिया: उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपदीय इकाई का चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। सभा में कौशल कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष और संजय कुमार भारती को महामंत्री चुना गया।

चुनाव की नामांकन प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई। निर्धारित समय तक प्रत्येक पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र जमा होने के कारण चुनाव अधिकारी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चयनित घोषित किया।

यह भी पढ़े - अभियान कागज़ों तक सीमित, ज़मीन पर पसरी गंदगी! मवेशी अस्पताल के सामने कूड़े का अंबार, बढ़ा संक्रमण का खतरा

img-20251012-wa0014.jpg

कलेक्ट्रेट सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वेद प्रकाश पांडेय ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। निर्वाचित पदाधिकारियों में 

कौशल कुमार उपाध्याय – अध्यक्ष

अजय कुमार सिंह – वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अरुण कुमार – कनिष्ठ उपाध्यक्ष

संजय कुमार भारती – महामंत्री

परवेज आलम – संयुक्त मंत्री

रविशंकर पांडेय – कोषाध्यक्ष

गौरव श्रीवास्तव – संगठन मंत्री

चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराई गई।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में गिरीश चंद्र सिंह और प्रवीण कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पांडेय (कान्हजी), प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सहित अनिल गुप्ता, अजय सिंह, अनूप सिंह, लक्ष्मण यादव और सुशील तिवारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.