- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया साइबर सेल ने पीड़ित को लौटाए 60,169 रुपये, साइबर धोखाधड़ी का मामला सुलझा
बलिया साइबर सेल ने पीड़ित को लौटाए 60,169 रुपये, साइबर धोखाधड़ी का मामला सुलझा

बलिया: जनपद की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय देते हुए धोखाधड़ी से निकाली गई राशि को सफलतापूर्वक वापस कराया है। चेरूइया निवासी प्रवीण कुमार यादव पुत्र जगदेव यादव के बैंक खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए ₹60,169 रुपये को साइबर सेल ने उनके खाते में वापस जमा करा दिया है।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया और नोडल साइबर सेल के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम टीम ने त्वरित जांच और विधिक कार्यवाही की। परिणामस्वरूप, न्यायालय के आदेश पर शिकायतकर्ता के खाते में ₹60,169 रुपये वापस करा दिए गए। शेष राशि की वसूली के लिए कार्रवाई जारी है।
प्रवीण कुमार यादव ने अपनी धनराशि वापस मिलने पर बलिया पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया), उप निरीक्षक मनीष कुमार वरुण (प्रभारी साइबर सेल), मुख्य आरक्षी मोहम्मद इमरान खान, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, अमर बहादुर यादव, शनि यादव, काजल शुक्ला और जितेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।