- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- जौनपुर
- Jaunpur News: जौनपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत, 15 घायल
Jaunpur News: जौनपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत, 15 घायल
On

जौनपुर (उत्तर प्रदेश): जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:45 बजे लखौवां ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे-731 पर हुआ।
यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार महिला के कान से झाला नोचकर फरार हुए अपाचे सवार बदमाश, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी
घायलों को तत्काल नौपेडवा सीएचसी और जिला अस्पताल जौनपुर भेजा गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि बस को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। हादसे में चार लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
खबरें और भी हैं
Latest News
31 May 2025 12:35:12
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला प्रोफेसर ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.