लखनऊ में अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की।

जौनपुर। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के मध्य रविवार को ‘‘समर्थ ई गवर्नेंस’’ हेतु समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है।यह अनुबंध प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में दिल्ली विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. संजीव सिंह के साथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह एवं प्रभारी कुलसचिव अमृतलाल ने किया है।

भारत सरकार द्वारा समर्थ पोर्टल की शुरुआत ईआरपी को विश्वविद्यालय में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए किया गया है और कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से समर्थ पोर्टल लागू किया गया।अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.