Jalaun Road Accident: बाइक सवार को बचाने में पलटा लोडर, 15 महिलाएं जख्मी

उरई (जालौन)। चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने में महिला श्रमिकों को ले जा रहा लोडर गड्ढे में पलट गया, जिसमें 15 महिलाएं जख्मी हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, चुर्खी-आटा ग्रामीण मार्ग पर एक लोडर 35 महिला श्रमिकों को लेकर आटा जा रहा था। तभी नूरपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लोडर गड्ढे में पलट गया। हादसे में लोडर पर सवार राम सखी, लीलावती, रज्जन, बबली समेत 15 महिलाएं जख्मी हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसओ चुर्खी कमलेश प्रजापति ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़े - होली पर यात्रियों को राहत, छपरा–गोरखपुर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन शुरू

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.