हरदोई मेडिकल कालेज में महिला के साथ हुई टप्पेबाजी, कार्रवाई के बजाय पुलिस ने भेजा घर

हरदोई: मेडिकल कालेज दवा लेने पहुंची महिला के साथ टप्पेबाज़ी हो गई। दवा के काउंटर से उसका झोला काट कर रुपयों वाली पर्स पार हो गई। उसके हो-हल्ला-मचाने पर वहां पहुंची पुलिस उल्टा उस महिला को बरगलाते हुए बोली,क्या पता पर्स कहां से गायब हुई,घर जा कर देखो। उसके बाद उसका नाम-पता नोट कर उसे वहीं से चलता कर दिया।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के बरबटापुर की सरिता शुक्रवार को मेडिकल कालेज में ईएनटी सर्जन को दिखाने पहुंची। उसने पर्चा बनवाया और ओपीडी में डाक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए वहां काउंटर पर लगी कतार में खड़ी हो गई। उसी बीच किसी टप्पेबाज़ ने उसका झोला काट कर उसमें रखी पर्स जिसमें दो हज़ार रुपये, आधार कार्ड और कुछ ज़रूरी काग़ज़ात थे,पार कर दी। इसका पता होते ही सरिता वहीं पर हो-हल्ला मचाने लगी। उसके आस-पास भीड़ लग गई। उसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उल्टे महिला पर ही रुतबा ग़ालिब करते हुए बोली कि क्या पता उसकी पर्स कहां से गायब हुई। महिला रिरियाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी और अपने पास उसका नाम-पता नोट कर उसे चलता कर दिया। इस मामले की काफी देर तक चक-चक होती रही।

सीसीटीवी कैमरे से मिल सकता था क्लू
मेडिकल कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे से महिला के साथ हुई टप्पेबाज़ी का कुछ न कुछ क्लू ज़रूर मिल सकता था। लेकिन वहां पहुंची पुलिस ने ऐसा कुछ ज़रूरी नहीं समझा। लोगों का कहना है कि पुलिस ने अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन नहीं किया,वरना टप्पेबाज़ो की हरकत पकड़ी जा सकती थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.