Hardoi News: पति के साथ जा रही पत्नी की चलती बाइक से गिर कर मौत

शाहाबाद/ हरदोई: पति के साथ जा रही उसकी पत्नी चलती बाइक से गिर कर ज़ख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया जा रहा था,उसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया,लेकिन घर वालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।

बताया गया है कि शुक्रवार को शाहाबाद कोतवाली के पिढ़हाता निवासी अमरनाथ बाइक से अपनी 45 वर्षीय पत्नी राधा के साथ उधरनपुर जा रहा था। उसी बीच शाहाबाद-पाली रोड पर मुरीदापुर के राधा अचानक चलती हुई बाइक से गिर पड़ी। पत्नी के इस तरह रास्ते में गिरने से अमरनाथ हक्का-बक्का रह गया,उसने तुरंत बाइक रोकी और गिरने से ज़ख्मी हुई अपनी पत्नी को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। राधा के दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी बताई गई है। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया, लेकिन उसी बीच वहां पहुंचें राधा के घर वालों ने हार्ड अटैक से मौत होने का तर्क देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर उन्हें शव सौंप दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.