Hardoi News बच्चा लिए खड़ी महिला पर लड़कियों ने बोला हमला, पिटाई के दौरान गोद से उछलकर जमीन पर गिरा बच्चा

हरदोई। सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, उस वीडियो में दिखाया गया है कि सलवार-कमीज पहने हुए एक लड़की बच्चे को गोद में लिए खड़ी महिला के ऊपर लाठी बरसा रही है, बच्चा उसकी गोद से उछल कर ज़मीन पर गिर पड़ता है, लेकिन फिर भी लाठी बरसती रही, महिला नाले में गिर पड़ी, फिर भी लाठी नहीं रुकी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सवायजपुर कोतवाली के उधरनापुर गांव का बताया गया है। उस वीडियो में बच्चे को गोद में लिए खड़ी महिला महावीर की पत्नी राजरानी बताई गई है और सलवार-कमीज पहने हुए लड़की उसके ऊपर खड़ी लाठी चला रही है।

यह भी पढ़े - Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल

08

एक मिनट में चार बार लाठी पड़ने से राजरानी के गोद में उसका बच्चा उछल कर ज़मीन पर गिर पड़ता है, लेकिन महिला के ऊपर लाठियां बरसना बंद नहीं होती है, विडियो में आगे राजरानी एक नाले में गिर पड़ती है, लेकिन फिर भी लाठी बंद नहीं होती है। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों के बीच पहले भी रास्ते को ले कर झगड़ा हुआ था,उसी के चलते दोबारा झगड़ा हुआ।

एएसपी बोले,की जा रही जांच
हरदोई। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइव वीडियो के बारे में बताया है कि सारे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही वायरल हो रहे वीडियो की भी पड़ताल हो रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मेष आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों...
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया ₹10 का नया डी-टैन फेस पैक, 15 मिनट में सैलून जैसा निखार पाने का दावा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व, बोलीं- "योग सिर्फ ट्रेंड नहीं, जीवनशैली है"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.