Hamirpur Accident: अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर फिसली… गिरकर युवक की मौत, परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

हमीरपुर में अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसलने से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

हमीरपुर: राठ कस्बे के बाईपास उरई बस स्टैंड नहर के पास तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी गांव निवासी स्वतंत्र सिंह 42 पुत्र धर्मदास किसी काम के लिए राठ कस्बे में आया हुआ था। वापस गांव लौटते समय कस्बे के उरई बस स्टैंड नहर बाईपास पर अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल स्वतंत्र सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया। घर पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद उसकी दोबारा हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक स्वतंत्र सिंह कृषि कार्य के अलावा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार के भरण पोषण करता था। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.