- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda News: खेत की रखवाली करने गए युवक की हत्या, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Gonda News: खेत की रखवाली करने गए युवक की हत्या, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
On

गोंडा। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में रविवार देर रात भूमि विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने खेत की रखवाली करने गए युवक को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया। इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
घात लगाकर किया हमला
लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद रक्तरंजित पवन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।
पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
मामले में मृतक के पिता विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने भोला, आदित्य, संतोष, संजय और देवी प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
यज्ञ से जागृत होती है एकता की भावना : आचार्य पं. मोहित पाठक
By Parakh Khabar
Latest News
21 Apr 2025 00:44:41
बलिया। सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वक्फ संपत्तियों को लेकर चल रहे विवाद...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.