- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- भाजपा नेता के दो बेटों सहित चार नाबालिग बच्चे लापता, परिजनों में दहशत
भाजपा नेता के दो बेटों सहित चार नाबालिग बच्चे लापता, परिजनों में दहशत
कटरा बाजार/ गोंडा। नगर पंचायत कटरा बाजार व शाहजोत गांव के चार नाबालिग बच्चे सोमवार को अपने-अपने घर से निकले थे जो अभी तक घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। गायब बच्चों में दो सगे भाई भाजपा नेता के बेटे हैं। इसकी सूचना परिजनों ने थाने पर दी है। पुलिस ने बच्चों की खोज शुरू कर दी है।
नगर पंचायत कटरा के ही मुहल्ला पाठक पुरवा निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज पासवान ने कहा कि उनके भी दो लड़के दिव्यांश व लवकुश भी कल ही से लापता हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष से बच्चों के गायब होने सूचना दी है। बच्चों का कहीं अता-पता नहीं है। बताया जा रहा है कि गायब चार बच्चों में दो बच्चे फ्रांसिस कैब्रीनी कालेज शांतीनगर, एक सरस्वती स्कूल कटरा बाजार तथा एक अन्य स्कूल में पढ़ते हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि चार बच्चों के गायब होने की सूचना मिली है। जानकारी की जा रही है।
