Ghazipur News: गाजीपुर में सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत, बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं

गाजीपुर: सैदपुर के विक्रमपुर गांव निवासी पीआरडी जवान राममूरत राम (50) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। राममूरत तुरना बड़हरा स्थित स्टेडियम में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे। 23 अप्रैल की सुबह ड्यूटी पर जाते समय वह गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर पियरी गांव के पास एक बाइक से उतरकर पैदल अपने तैनाती स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

घायल राममूरत को तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

राममूरत राम के परिवार में पत्नी सुभावती के साथ चार बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार ने दो बेटियों की शादी पहले ही कर दी थी और तीसरी बेटी की शादी 4 मई को तय थी। उनकी असमय मौत ने घर में चल रही शादी की तैयारियों को गम में बदल दिया। पत्नी सुभावती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.