- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गाज़ियाबाद
- लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करें साथ ही औरों को जागरूक भी करें : डीएम
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करें साथ ही औरों को जागरूक भी करें : डीएम
मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक अधिकार है, मतदान करना हमारा कर्तव्य है और इससे हम अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। मतदाता जागरूकता अभियान के महत्व को समझाने के लिए हमारे साथ आप सभी को इस अभियान में जुड़ना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदान के महत्त्व को जन-जन को समझाने एवं उन्हें आगामी चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करना है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक अधिकार है। मतदान करना हमारा कर्तव्य है और इससे हम अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं।
लोकतंत्र के इस महापर्व में अगर आप और हम मिलकर कार्य करेंगे तो मतदान के शत-प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। सभी को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने हेतु आपके द्वारा निम्नानुसार कार्य किए जायें- सर्वप्रथम आप अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों एवं अभिभावकों के साथ मतदान के महत्व पर चर्चा करें। > इस अवसर पर उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलायें।> मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय में बैनर्स, पोस्टर्स, सेल्फी बूथ आदि लगाया जायें। > मतदान से संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नुक्कड नाटक आदि गतिविधियां संचालित की जायें। > मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा सेल्फी के माध्यम से इसे साझा किया जाये। > सभी स्कूल बसों के पीछे प्रशासन द्वारा प्रदत्त Vote for Ghaziabad के पोस्टर लगाया जायें। > जिन विद्यार्थियों के परिवार के सभी सदस्य मतदान करेंगे, उन्हें विद्यालय में होने वाले आंतरिक मुल्यांकन में प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त 05 अंक दिये जायें। स्वीप योजना के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत सॉफट कॉपी में उपलब्ध करायी गई सामग्री यथा-वैनर, पोस्टर, स्टीकर इत्यादि को भी आप अपने विद्यालय के आस-पास सहज दृश्य स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शित/चस्पा करें। चुनाव के उपरान्त उन सभी विद्यलयों जिनमें मतदान करने वाले अभिभावकों का मतदान प्रतिशत अधिक होगा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। हम सबका मुख्य उद्देश्य मतदान का प्रतिशत बढाना है. इस दृष्टि से में आपसे अपील करता हूँ कि आप इस अभियान में अपने साथ-साथ अपने विद्यार्थियों की अभिभावकों एवं परिवारजनों को लोकतन्त्र के इस महापर्व पर मतदान हेतु न कंवल प्रेरित करें, अपितु ऐसा प्रयास करें कि वह मतदान में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें। आप सभी को आगामी मतदान दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
