गाजियाबाद लोकसभा में 14 नामांकन वैध, आठ अप्रैल को होगी नाम वापसी

गाजियाबाद । गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से शुक्रवार को दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कल 14 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें तीन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के हैं बाकी मान्यता प्राप्त अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय हैं। जिन प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी से अतुल गर्ग, कांग्रेस-सपा गठबंधन से डोली शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से नंदकिशोर पुंडीर, राष्ट्र निर्माण पार्टी से आनंद सिंह, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता, सुभाष वादी समाजवादी पार्टी से धीरेंद्र भदोरिया, समाजवादी विकास पार्टी से नमह,राइट टू रिकॉर्ड पार्टी से पूजा तथा अभिषेक पुंडीर अवधेश कुमार औरंगज़ेब कविता नाथू सिंह व रवि कुमार के नामांक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में स्वीकृत पाए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रविक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए गाजियाबादलोकसभा से कुल 35 अभ्यर्थियों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गये थे। जिसमें अतुल गर्ग, डोली शर्मा, नंदकिशोर पुंडीर व मोनिका गौतम द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गये थे। जिसमें कुल 42 नामांकनों में 22 नामांकन आवेदनों में कमी के चलते अस्वीकृत कर दिए और 20 को स्वीकृति प्रदान की गयी। स्वीकृत हुए 20 आवेदन 14 अभ्यर्थियों द्वारा किए गये थे। अत: 14 अभ्यार्थियों के आवदेन स्वीकृत किए गये है।

यह भी पढ़े - योगी सरकार का फोकस रोड सेफ्टी पर, बांदा के प्रमुख चौराहों का हो रहा चौड़ीकरण

आवेदनों की जांच के समय माननीय प्रक्षेक (सामान्य) अरूण कुमार सिन्हा, जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम ई रणविजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अजय अम्बेष्ठ, निर्वाचन टीम सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी व उनके सहयोगी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.