10 हजार रुपये के इनामी बदमाश शोएब उर्फ कालिया को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस एवं एसओजी टीम ने शनिवार की रात्रि मुठभेड़ के दौरान एक इनामी अभियुक्त शोएब उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज पुलिस एवं एसओजी टीम शनिवार की रात्रि में नसीरपुर मार्ग पर अमौर नहर पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सिरसागंज से नसीरपुर की ओर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया तो वह तेजी से अमौर नहर की पटरी पर मोटरसाइकिल मोड़कर सूरजपुर की ओर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान लगभग 50 मीटर की दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी।

पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।घायल अभियुक्त की पहचान शोएब उर्फ कालिया पुत्र जाकिर अली उर्फ जाकिर हुसैन निवासी बारी का नगला 60 फुटा रोड कली मंदिर के बगल वाली गली कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ के रुप में हुई है।एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सिरसागंज थाने पर दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। इस पर 10 हजार का इनाम घोषित था। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदो में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज है।0घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.